09 फरवरी 2026
एसएफआई ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की कटाई पर सख्त कानून बनाने की मांग
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी के बैनर तले आज जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
एसएफआई जिलाध्यक्ष गोपाल शेखासर ने बताया कि फलोदी जिले सहित पूरे राजस्थान में सोलर प्लांट के नाम पर पुराने पेड़—खेजड़ी, जाल, नीम जैसे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा धरना भी दिया जा रहा है।
एसएफआई ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कठोर कानून बनाया जाए।
0 टिप्पणियाँ